नई दिल्ली। हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) इन दिनों कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दूसरे सप्ताह में एंट्री करने जा रही श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की इस फिल्म ने अब तक कलेक्शन के आधार पर कई बड़ी-बड़ी फिल्मों को धूल चटाई है।
रिलीज के 14वें दिन स्त्री 2 ने कन्नड़ फिल्म स्टार यश यानी हमारे रॉकी भाई की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF-2) को भी धराशायी कर दिया है। इसका अंदाजा आप स्त्री 2 के 14वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के माध्यम से लगा सकते हैं।
बीते 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली स्त्री 2 ने कमाई के मामले में हाहाकार मचा रखा है। बॉक्स ऑफिस पर इस हॉरर कॉमेडी की ऐसी आंधी आई, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की मूवीज हवा-हवाई हो गईं। अब बारी साउथ सिनेमा की है और स्त्री 2 की मार केजीएफ 2 पर भी पड़ी है।
दरअसल हिंदी वर्जन में केजीएफ 2 ने 434 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था और 14वें दिन की कमाई को जोड़ दिया जाए तो स्त्री 2 का कुल कारोबार 440 करोड़ हो गया है। बुधवार को श्रद्धा कपूर की इस फिल्म ने करीब 10 करोड़ की इनकम कर ली है। बता दें कि वर्ल्डवाइड केजीएफ चैप्टर-2 का टोटल कलेक्शन 1200 करोड़ से ऊपर रहा था।
हालांकि, दूसरे वीकेंड के बाद से स्त्री 2 की कमाई की रफ्तार में ब्रेक लगता दिखा है और कलेक्शन ग्राफ नीचे की तरफ आया है।
500 करोड़ के क्लब में एंट्री लेगी स्त्री 2
जिस तरह से फिलहाल स्त्री 2 की कमाई का सिलसिला चल रहा है। उसे देखकर ये साफ कहा जा सकता है कि तीसरे वीकेंड तक निर्देशक अमर कौशिक की ये फिल्म 500 करोड़ के क्लब में एंट्री लेगी। इससे पहले पठान, गदर 2, जवान और एनिमल जैसी हिंदी मूवीज ये कमाल कर चुकी हैं।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

