नई दिल्ली। स्त्री 2 को बॉक्स ऑफिस की गद्दी से हिलाना फिलहाल मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। जिस तरह से ये मूवी हर दिन इंडिया और दुनियाभर में कमाई कर रही है, वह काबिले तारीफ है।
खेल-खेल में और वेदा जैसी फिल्मों का कचूमर निकालने वाली श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म ने चंद दिनों के अंदर ही 400 करोड़ का आंकड़ा घेरलू बॉक्स ऑफिस पर पार कर लिया है।
वर्किंग डेज पर भी इस फिल्म की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार के बाद अब फिल्म के मंगलवार के भी अर्ली आंकड़े सामने आ चुके हैं।
सरकटे और स्त्री के बीच की जंग और पंकज त्रिपाठी से लेकर राजकुमार राव और अपारशक्ति खुराना जैसे सितारों के मजेदार डायलॉग्स सुनने के लिए लोग वर्किंग डेज पर भी थिएटर का रुख कर रहे हैं, यहीं वजह है कि लोग शाम को फ्री होकर वर्किंग डेज पर अपने परिवार के साथ फिल्म का आनंद लेने के लिए जा रहे हैं।
जन्माष्टमी के फेस्टिवल की वजह से फिल्म के कलेक्शन में सोमवार को थोड़ी गिरावट जरूर आई थी, लेकिन मंगलवार को मूवी ने खुद को फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर संभाल लिया है। सैकनलिक.कॉम के अर्ली आकंड़ो के मुताबिक, स्त्री 2 ने रिलीज के 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे में तकरीबन 11.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि, ये अभी शुरूआती आंकड़े हैं और इनमें बदलाव हो सकता है।
500 करोड़ के क्लब की तरफ बढ़ी स्त्री 2
13 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 ने टोटल 443.5 करोड़ तक की कमाई कर ली है और जिस रफ्तार से सबको पीछे छोड़ते हुए ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दौड़ लगा रही है, इस वीकेंड तक मूवी 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
इंडिया के अलावा फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है। सोमवार तक फिल्म का कलेक्शन दुनियाभर में 589 करोड़ तक का हुआ है।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

