नई दिल्ली। इस स्वतंत्रता दिवस जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ स्टारर ‘वेदा’ रिलीज हुई। एक्शन से भरपूर ये मूवी ‘स्त्री 2’ की आंधी में अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि, फिल्म देखने वालों ने शरवरी, विलेन अभिषेक बनर्जी और यहां तक कि जॉन के एक्शन सीक्वेंस की तारीफ जरूर की। निखिल आडवाणी के डायरेक्शन में बनी ‘वेदा’ इतने दिनों तक लोगों के बीच इम्पैक्ट डालने में नाकामयाब रही।
गांव के बैकड्रॉप पर बनी ‘वेदा’ एक्शन से भरपूर ड्रामा फिल्म है। ‘स्त्री 2’ के ‘जना’ यानी अभिषेक बनर्जी ने इस फिल्म में विलेन का रोल प्ले किया है। जबकि, जॉन अब्राहम बॉक्सिंग कोच अभिमन्यु कंवर बने हैं। शरवरी बाघ ने उस लड़की का रोल प्ले किया है, जिसके सपने बड़े हैं और जो अभिमन्यु के सपोर्ट से अपने सपनों को पूरा करते हुए गांव की गलत नीतियों के खिलाफ बोलती है।
इस प्लॉट पर बनी वेदा फिल्म के सोमवार को कलेक्शन को देखें, तो यह छुट्टी वाले दिन रविवार से कम ही रहा। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को जहां फिल्म ने 80 लाख तक का कलेक्शन किया, वहीं जन्माष्टमी के दिन यानी सोमवार को इसका आंकड़ा 30 लाख के पार रहा।
‘वेदा’ ने सिंगल डे कलेक्शन में 34 लाख तक की कमाई की है। हालांकि, ये संभावित आंकड़े हैं। जागरण इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता। इनमें फेरबदल संभव है।
15 अगस्त को रिलीज हुई ये फिल्में भी
इस 15 अगस्त को ‘खेल खेल में’, ‘तंगलान’ और ‘डबल इस्मार्ट’ भी रिलीज हुई हैं। इनमें तंगलान और डबल इस्मार्ट साउथ की मूवीज हैं।
Trending
- अनोखी शादी: जब बेटी बनी ‘बेटा’ और दामाद की हुई विदाई, फूट-फूटकर रोया दूल्हा
- वेदांता पावर प्लांट त्रासदी: मृत्यु दर बढ़कर 24 हुई, प्रबंधन पर शिकंजा और बड़ी लापरवाही का खुलासा
- रायपुर में IPL 2026 का रोमांच: ₹2000 से शुरू होंगे टिकट, RCB का होगा MI और KKR से मुकाबला
- यमलोक की यातनाओं से बचना है? मोक्ष प्राप्ति के लिए जरूरी है ये खास दान, गरुड़ पुराण में मिलता है इसका वर्णन
- अभिषेक शर्मा का ‘सुपर’ धमाका: CSK के खिलाफ 15 गेंदों में फिफ्टी जड़कर रचा इतिहास
- ‘भूत बंगला’ का वैश्विक स्तर पर दबदबा, दो दिनों में ही 60 करोड़ का आंकड़ा पार!
- सुबह की एक अच्छी आदत- गर्म पानी के सेवन से शरीर में होने वाले अद्भुत बदलाव
- जमीन के टुकड़े के लिए अपनों ने छीनी जिंदगी: बलरामपुर में बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में 6 रिश्तेदार गिरफ्तार

