नई दिल्ली। इंग्लैंड ने शनिवार को मैनचेस्टर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया। फॉर्म में चल रहे जो रूट ने मैच जिताऊ पारी खेली। रूट ने शानदार अर्धशतक जड़ा, जिसकी मदद से इंग्लैंड ने ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए चौथे दिन पांच विकेट शेष रहते 205 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।
कामिंडू मेंडिस के शानदार शतक की बदौलत श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 326 रन बनाए। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने तीन बड़े विकेट लेकर शुरुआत की, लेकिन जो रूट ने हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ के साथ दो अहम साझेदारियां करके मैच चौथे दिन ही समाप्त कर दिया।
इस जीत से ओली पोप की अगुआई वाली इंग्लैंड टीम को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 की तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने में भी मदद मिली। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पछाड़कर छठा स्थान हासिल कर लिया है, जिससे फाइनल में पहुंचने की उनकी उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।
इंग्लैंड की दूसरी पारी में जो रूट ने नाबाद 62 रन बनाए। वहीं, हैरी ब्रूक ने 32 तो जेमी स्मिथ ने 39 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की तरफ से असिथा फर्नांडो और प्रभात जयसूर्या को दो-दो विकेट मिले। एक विकेट मिलन के नाम रही।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात

