खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़िता की शिकायत के बाद रायगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पुसौर थाना पहुंचकर इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए अलग-अलग टीम बनाकर आसपास के गांव में दबिश देते हुए आधे दर्जन युवकों को हिरासत में ले लिया गया था।
वहीं गैंग रेप के वारदात में शामिल एक फरार नाबालिग आरोपी की मौत की खबर मिल रही है। हालांकि स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत किस कारण हुई है। लेकिन स्थानीय लोगों के जानकारी अनुसार जंगली सूअर के शिकार के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आने से आरोपी नाबालिक की मौत हुई है।
बताया जा रहा है कि गैंगरेप के वारदात में नाम आने से नाबालिग गिरफ्तारी के भय से उड़ीसा स्थित अपने मामा के गृह ग्राम चांटीपाली में छिपा हुआ था और पुलिसिया दबीश की सूचना मिलने पर अपने मामा के घर पीछे स्थित बड़ी की तरफ से भाग रहा था, तभी वह हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि अभी तक इस विषय में कोई ठोस प्रमाणिक जानकारी नहीं मिल पाई है।
मृत नाबालिग की मौत को लेकर अटकलें का बाजार गर्म है , बरहाल फरार नाबालिग आरोपी की अचानक मौत हो जाने से गैंगरेप का यह मामला काफी पेचीदा होता नजर आ रहा है। उड़ीसा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…

