नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘स्त्री 2’ को इस वक्त रोकना मुश्किल ही नहीं, बल्कि नामुमकिन हो गया है। हर दिन अमर कौशिक के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर तो फिल्म का बोलबाला देखने को तो मिला ही, लेकिन वर्ल्डवाइड भी स्त्री 2 अन्य फिल्मों के रिकॉर्ड्स को ब्रेक करती हुई आगे बढ़ रही है।
चंदू चैंपियन से लेकर शैतान जैसी फिल्मों ने तो स्त्री 2 के आगे पहले ही घुटने टेक दिए थे। अब स्त्री की रडार पर जो आए हैं, वो है ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण। उनकी इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘फाइटर’ का स्त्री 2 ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
इंडियन ऑडियंस के बीच तो स्त्री 2 (Stree 2) का क्रेज दिखाई दे ही रहा है, लेकिन दुनियाभर में भी हॉरर कॉमेडी मूवी के शोज हाउसफुल जा रहे हैं। पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना स्टारर ये फिल्म बहुत पहले ही 300 करोड़ के पार हो गई थी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूवी ने एक हफ्ते में दुनियाभर में 374.49 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और जल्द ही फिल्म वर्ल्डवाइड 400 करोड़ क्लब में भी शामिल हो जाएगी।
अपने एक हफ्ते के कलेक्शन के साथ ही स्त्री 2 ने इस साल की पहली रिलीज फिल्म ‘फाइटर’ को पछाड़ दिया है, जिसकी लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कमाई 337.2 करोड़ के आसपास थी। फाइटर में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)-ऋतिक रोशन और करण सिंह ग्रोवर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। मूवी का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था।
स्त्री 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
स्त्री 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन 374.49 करोड़ रुपए
फाइटर वर्ल्डवाइड कलेक्शन 337.2 करोड़ रुपए
स्त्री 2 ओवरसीज कलेक्शन 56.66 करोड़ रुपए
किन-किन देशों में रिलीज हुई थी स्त्री 2?
श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, मलेशिया, न्यूजीलैंड, यूनाइटेड अरब एमिरेट्स, यूके और अमेरिका में भी रिलीज हुई। ऑस्ट्रेलिया में जहां हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 ने वीकेंड तक तकरीबन 6.94 लाख के करीब कलेक्शन किया, तो वहीं जर्मनी में 41 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ये फिल्म महज 70,924 करोड़ कमा पाई।
इसके अलावा न्यूजीलैंड में फिल्म का वीकेंड पर कलेक्शन 2 लाख 10 हजार तक पहुंचा। यूनाइटेड अरब एमिरेट्स में फिल्म ने सबसे ज्यादा 55 लाख के आसपास की कमाई की, जबकि यूएस में फिल्म का वीकेंड तक बिजनेस 26 लाख के आसपास पहुंचा था। ओवरसीज मार्केट की बात की जाए, तो फिल्म ने टोटल 56.66 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

