खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा ने राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे को लोकसभा में पार्टी के सचेतक (व्हीप) बनाया है. भाजपा संसदीय दल के कार्यालय सचिव डॉ. शिव शक्ति नाथ बख्शी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को सांसदों के नामों की एक लिस्ट जारी किया है, जिसमें मुख्य सचेतक (चीफ व्हीप) और सांसद संतोष पांडेय समेत 16 सांसदों का नाम शामिल जिन्हें सचेतक (व्हीप) बनाया गया है.
वही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सांसद संतोष पांडे को लोकसभा में भाजपा के सचेतक बनाए जाने पर बधाई दी है. सीएम ने अपने X पर लिखा कि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री @santoshpandey44 जी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा में सचेतक बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।


