नई दिल्ली। इस गुरु पूर्णिमा पर, शेमारू उमंग के शो ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ के अभिनेता अभय भार्गव एक ओर जहां अपने किरदार अमित के सराहनीय कर्मों से आशी (स्वाति शर्मा द्वारा अभिनीत किरदार) के जीवन के प्रेरणाश्रोत के रूप में नज़र आते हैं वहीं इन अनुभवी अभिनेता के निजी जीवन में भी अभिनय को लेकर उनका एक प्रेरणाश्रोत है, जिसके द्वारा सीखें आदर्शों का पालन आज भी वे अपनी अभिनय कला में करते हैं। उन्होंने प्रसिद्द रंगमंच व्यक्तित्व श्रीमती शिला भाटिया को अपना प्रेरणस्रोत बताया, जिसपर उन्होंने खुलकर बात की।
इस गुरु पूर्णिमा पर अपने विचार साझा करते हुए अभय भार्गव ने कहा, “हम अपने जीवन में विभिन्न लोगों से बहुत कुछ सीखते हैं। स्कूल और कॉलेज में, हम अपने शिक्षकों और प्रोफेसरों से सीखते हैं। घर पर,
हम अपने माता-पिता से बहुत कुछ सीखते हैं, जो हमारे महान शिक्षक भी हैं। अपने अभिनय करियर में, मैंने कई लोगों से बहुत कुछ सीखा है और वे भी मेरे शिक्षक हैं। इसलिए, गुरु पूर्णिमा मेरे लिए सभी शिक्षकों को याद करने का एक खास दिन है।
उन्होंने आगे कहा, “मैं अपने शिक्षकों और प्रशिक्षकों को अपना गुरु मानता हूं। मेरे माता-पिता, जिन्होंने मुझे जीवन में बहुत कुछ सिखाया, वे भी मेरे महान गुरु हैं। मैंने दिल्ली में कम से कम 20 वर्षों तक थिएटर में शीला भाटिया जी से अभिनय सीखा।
अभय भार्गव ने अपने अभिनय की प्रेरणा के बारे में बात करते हुए कहा, “जहां तक अपने गुरु की किसी विशिष्ट शिक्षा का पालन करने की बात है, तो मैं शीला भाटिया जी से सीखी हर बात का पालन करता हूं।
उन्होंने हमें थिएटर में बहुत कुछ सिखाया, जिसमें अभिनय के विवरण और स्वाभाविक रूप से कैसे अभिनय करना चाहिए यह बातें शामिल हैं। उनसे मैंने सीखा कि जब आप अभिनय करते हैं, तो आपको संवाद
मिलते हैं, जिसके बाद आप उस किरदार को पूरी गंभीरता से निभाते हैं। उस क्षण में हमें महसूस करना
चाहिए कि आप वही किरदार हैं।
‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ शो के आगामी एपिसोड्स में जल्द ही एक नया मोड़ आएगा, जिसमें सिद्धार्थ, आशी को एक प्लैन्ड डेट पर ले जाते हैं, जहाँ सिद्धार्थ निराश होकर लौटते हैं। इस दौरान आशी द्वारा किया गया एक बड़ा खुलासा इस कहानी में एक नए रोमांच को जोड़ता है। ऐसे में दर्शक ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ के अपकमिंग एपिसोड्स में एक रोमांचक और मनोरंजक सफर का गवाह बनने का बेसब्री से इंतज़ार कर सकते हैं।
‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ शो में अधिक रोमांचक पलों के लिए बने रहें हर सोमवार से शनिवार, रात 9 बजे, केवल शेमारू उमंग पर।

