नई दिल्ली। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म कल्कि 2898 एडी का बज अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। चार साल में बनकर तैयार हुई कल्कि एक साई-फाई माइथोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसकी कहानी अश्वत्थामा को मिले श्राप और कल्कि के जन्म के ईर्द-गिर्द घूमती है। शानदार सस्पेंस ने दर्शकों को इंप्रेस कर दिया है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है।
प्रभास , कमल हासन, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी कल्कि 2898 एडी इस साल की सबसे बड़ी ओपनर रही। गदर 2, जवान और एनिमल से ज्यादा कल्कि का ओपनिंग डे कलेक्शन रहा। दो वीकेंड में धुआंधार कमाई करने के बाद दूसरा सोमवार फिल्म के लिए थोड़ा मंदा रहा और मंगलवार का कलेक्शन उससे भी कम।
मंगलवार को गिरा कल्कि का बिजनेस
दूसरे रविवार को कल्कि 2898 एडी ने जबरदस्त कारोबार किया था। फिल्म के खाते में सिंगल डे 44 करोड़ आये थे। मगर सोमवार को बंटाधार हो गया। प्रभास स्टारर मूवी ने दूसरे सोमवार यानी 12वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 10.4 करोड़ रुपये कमाये और मंगलवार को फिल्म का शुरुआती बिजनेस उससे भी कम है।
सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, नाग अश्विन निर्देशित कल्कि ने 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 7.71 करोड़ (खबर लिखे जाने तक) का कारोबार किया है। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं। इसका फाइनल कलेक्शन इससे ज्यादा भी हो सकता है। नॉन-वीकेंड में कल्कि का ये हाल देख लग रहा है कि फिल्म कछुए की चाल से 600 करोड़ के करीब पहुंचेगी।
जानिए 13 दिन तक कल्कि की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट…
पहला दिन 95.3 करोड़
दूसरा दिन 59.3 करोड़
तीसरा दिन 66.2 करोड़
चौथा दिन 88.2 करोड़
पांचवां दिन 34.15 करोड़
छठा दिन 27.05 करोड़
सातनां दिन 22.25 करोड़
आठवां दिन 22.4 करोड़
नौवां दिन 16.7 करोड़
दसवां दिन 34.15 करोड़
ग्यारहवां दिन 44.35 करोड़
बाहरवां दिन 10.4 करोड़
तेरहवां दिन 7.71 करोड़ (शुरुआती आंकड़े)
लाइफटाइम कलेक्शन 528 करोड़

