खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के एक निजी स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को छात्रावास पंहुचे कुछ अज्ञात युवकों को अपना रिश्तेदार बताते हुए उन्हें पेट दर्द का बहाना बनाकर उनके साथ चली गई। इस बात की जानकारी जब परिजनों को लगी तो वे इसकी तस्दीक करने के लिए छात्रावास पहुंचे, जहां नाबालिग छात्रा के गायब होने की पुष्टि होने के बाद नाबालिक छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट बोधघाट थाना में दर्ज करवाई गई है। बाोधघाट पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों ने बताया कि जिस स्कूल में नाबालिग छात्रा पढ़ती है, उसी स्कूल के छात्रावास में रहती भी है, शनिवार की देर शाम को उन्हे सूचना मिली कि कुछ युवक हॉस्टल पहुंचे, जहां उसे नाबालिक स्कूली छात्रा का रिश्तेदार बताते हुए छात्रा के पेट मे दर्द होने व घर ले जाने की बात कही गई। छात्रावास वार्डन ने भी बिना परिजनों को सूचना दिए, स्कूली छात्रा को उन लड़कों के साथ जाने दिया। मामले की जानकरी लगने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया, छात्रावास में जांच करने पहुंची पुलिस ने नाबलिक स्कूली छात्रा के बारे में पूछताछ शुरू कर दिया गया है।

