खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान लोन वर्राटू (घर वापस आइये) के तहत छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन एवं नक्सल पुनर्वास नीति के तहत विश्वास, विकास और सुरक्षा की भावना का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं नये कैंप के विस्तार के परिणाम स्वरूप नक्सली संगठन में सक्रिय आठ लाख के इनामी नक्सली चैतू ने सुरक्षा बल के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।आत्मसमर्पित नक्सली चैतू ईरपानार और कडियामेटा क्षेत्र में हुई बड़ी घटनाओं में शामिल था।
पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सली ईरपानार और कडियामेटा क्षेत्र में हुई बड़ी घटनाओं में शामिल था। आत्मसमर्पित नक्सली पामेड एरिया कमेटी में पार्टी सदस्य के रूप में और दंडकारण्य सब जोनल कमेटी में कम्युनिकेशन टीम सदस्य के रूप में कार्य कर चुका है। नक्सली संगठन में वर्ष 2021 से पूर्वी बस्तर डिवीजन में कार्यरत कंपनी नंबर 6 का पीपीसीएम नक्सली चैतू ने हिंसा की राह छोड़कर आत्म समर्पण किया है।

