खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा और कांग्रेस के बीच कितनी भी मुद्दों को लेकर मत-मतांतर हों, लेकिन दोनों ही पार्टियों के नेताओं में सौहार्द्रता बरकरार है, जो गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा के आयोजन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच नजर आया। मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रिमंडल के खाली पदों की चर्चा करते हुए संसदीय कार्य मंत्री की नियुक्ति की बात कही।
रथ यात्रा के उत्साह के बीच पत्रकारों से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात के संबंध में कहा कि मैं विष्णु देस वास से यही बोल रहा था कि तुरंत संसदीय कार्य मंत्री बना दीजिए। विधानसभा सत्र आ रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के पहले हो जाएगा। मैने उनसे कहा कि बाकी दूसरे विभाग आपके पास रह जाएंगे, लेकिन संसदीय कार्य मंत्री होना चाहिए। जिससे विधानसभा में हम लोग लगातार बात करते रहे।

