खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। सरकार के सुशासन से छत्तीसगढ़ को सवारने पर फेरा जा रहा है पानी एक ओर जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा लगातार अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाते हुए निर्देश जारी किए जा रहे है।इस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा लगातार अर्थव्यवस्था को पटरी में लाने हेतु दिन रात मेहनत की जा रही है। परंतु सरकार के इस प्रयास को जांजगीर चांपा जिले के पशु चिकित्सा विभाग के द्वारा मजाक बनाया जा रहा है विगत दिनों उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग जांजगीर के द्वारा विभागीय समीक्षा बैठक शहर के एक निजी आलिशान होटल में रखी गई थी जिसमें पशु चिकित्सा विभाग के संपूर्ण अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति हेतु पत्र भी जारी किया गया था।
इस संबंध में उप संचालक ए एल सिंह से पूछने पर बताया गया कि उचित तो नहीं है पर कोई कंपनी खर्च का वहन कर रही है छोटी मोटी बात है।लेकिन पत्रकारों द्वारा पूछने पर कौन सी कंपनी इतना खर्च कर रहा है इस बैठक में कोई जवाब नही दिया गया।ऐसा नहीं है कि बैठको के लिए स्थान नहीं है जिले में कई स्थान है जहां बिना किसी भारी भरकम खर्च के समीक्षा बैठक बुलाई जा सकती है चाहे वह सर्किट हाउस हो, ऑडिटोरियम हो, चाहे पुराना रेस्ट हाउस हो।
वही पशु चिकित्सा सेवाएं की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला से फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया परन्तु उनके द्वारा काल रिसीव नहीं किया गया।

