खबर वर्ल्ड न्यूज-रमेश अग्रवाल-रायगढ। जिला पुलिस की एक मुहिम। जैसा कि हम सब जानते हैं कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में साइबर फ्रॉड एक बड़ी चुनौती के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। इनसे बचने का सबसे प्रभावी उपाय है -जागरूकता।
इसी तारतम्य में रायगढ़ पुलिस के द्वारा हर सुबह आपको एक साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी दी जाएगी एवं इससे बचने में उपाय बताए जाएँगे । हम चाहते है कि आप अपने इष्ट मित्रों को साइबर सुरक्षित रखने हेतु उनसे भी ये जानकारी साझा करें ताकि वो किसी भी प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड से बच सकें।
रायगढ पुलिस के इस मेसेज को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचा कर साइबर जागरूकता की दिशा में की जा रही पहल में सहयोग करने एक कदम बढ़ाए!

