khabarworld24.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । बारिश का मौसम शुरू हो गया है। लंबे समय बाद लोगों ने तपती गर्मी झेलने के बाद राहत की सांस ली है। बरसात के मौसम में लोग भूट्टे से लेकर मशरूम काफी ज्यादा खाना पसंद करते हैं। लेकिन, अगर ये आपकी जान या सेहत पर बन आए तो आप क्या कहेंगे? जी हां ताजा मामला सामने आया है छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से, जहां जहरीली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 8 लोग बीमार हो गए। इतना ही नहीं एक मासूम की मौत भी हो गई है। chhattisgarh मिली जानकारी के मुताबिक, मरवाही के नवाटोला की घटना बताई जा रही है। वहीं, बीमार लोगों का मरवाही स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। बता दें कि कुछ दिन पहले मेघालय के पश्चिमी जैंतिया हिल्स जिले में भी कथित तौर पर जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई थी और नौ अन्य बीमार हो गए थे।
Trending
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च

