खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर/ फेसबुक पर एक पोस्ट की खूब चर्चा हो रही है, क्योंकि यह पोस्ट किसी आम आदमी ने नही बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने की है। उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा है…
*”अरे बीजेपी वालों अपनी तीसरी बार की सरकार को बोलो ,अब तो मिडल क्लास का खून चूसना बंद करे … जो कैसी भी परिस्थिति हो तुमको ही वोट देता है … फिर भी कैसे अपना धंधा और परिवार चला रहा है, वो ही जानता है”*
जिसपर भाजपा के वरिष्ठ नेता छगनलाल मूंदड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा है कि…*बहुत ही सुंदर बात कही आपने*
इसी तरह सुरेश मिश्रा ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा है कि…*अब समय आ गया परम्परागत वोटर मध्यमवर्गीय परिवार के लिए बजट लाये।*
अन्य फेसबुक यूजर्स ने भी उनकी पोस्ट पर अलग-अलग कमेंट किया है।
बता दें कि गोपाल कृष्ण अग्रवाल पूर्व मंत्री और रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बड़े भाई हैं।

