खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश के राज्यपाल ने विधायक बृजमोहन अग्रवाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में राजभवन से जारी पत्र के मुताबिक मुख्यमंत्री की सलाह पर राज्यपाल ने बृजमोहन अग्रवाल का मंत्री पद से त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है।
बता दें ये त्यागपत्र 19 जून की तारीख से स्वीकार किया गया है। राजभवन से अधिसूचना जारी होते ही रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए कार्रवाई शुरू हो गई है।


