खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बदली बारिश के मौसम के कारण आज भीषण गर्मी से राहत मिला। सभी संभागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम था। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आज 11 मई से अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मेघगर्जन, वर्षा तथा अंधड़ की जारी रहने की संभावना है। वहीं 13 मई को बदली, बारिश और अंधड़ की गतिविधियों में वृद्धि हो सकती है।
छत्तीसगढ़ के कोरबा का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री, रायगढ़ का 39.9 डिग्री, बेमेतरा का 39.6 डिग्री,कोरिया का 36.3 डिग्री, सूरजपुर का 37.2 डिग्री, बलरामपुर का 38.5 डिग्री, सूरजपुर 37.2 डिग्री, सरगुजा 36.4 डिग्री, बिलासपुर का 38.6 डिग्री, मुंगेली 38.9 डिग्री, रायपुर का 38.5 डिग्री, महासमुंद का 39.1 डिग्री, दुर्ग का 39.4 डिग्री, राजनांदगांव का 38.5 डिग्री, बालोद 38.5 डिग्री, कांकेर 36.3 डिग्री, नारायणपुर का 34.8 डिग्री, बस्तर का 35.2 डिग्री, दंतेवाड़ा का 37 डिग्री और बीजापुर का 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

