खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान एवं वारंटियों के विरूद्ध कार्यवाही में थाना फरसेगढ़ एवं छसबल 13/ई कंपनी की संयुक्त कार्यवाही में एमसीपी के दौरान सागमेटा से एक लाख का ईनामी डीएकेएमएस अध्यक्ष जोगी पूनेम पिता मासा राम पूनेम निवासी कोकेरगुटटा हाल ओडसनपल्ली थाना फरसेगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य मामले में थाना तोयनार एवं छसबल 19 वाहिनी की संयुक्त कार्यवाही में लम्बे समय से फरार दो नक्सलियों कामैया पिता राम किस्टू ग्राम मोरमेड़ थाना तोयनार एवं मंगलू गोड़ पिता गुज्जा गोड़ निवासी तुमनार थाना बीजापुर को गिरफ्तारकिया गया है। कामैया के विरूद्ध थाना तोयनार में 02 एवं मंगलू के विरूद्ध 01 स्थाई वांरट थाना में लंबित है।
गिरफ्तार एक लाख का ईनामी नक्सली जोगी पूनेम संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत था एवं प्रतिबंधित नक्सली संगठन के लिए बैनर पोस्टर लगाने, क्षेत्र में आइईडी लगाने, ग्रामीणों को मीटिंग में शामिल करने, क्षेत्र के युवक-युवतियों को नक्सली प्रशिक्षण के लिये उत्प्रेरित करने जैसे कार्य करता था, 25 नंवंबर 2023 को नक्सलियों की मीटिंग में गुज्जाकोंटा ग्राम के ग्रामीण एवं उसके परिवार के साथ मारपीट करने एवं घर से मवेशी, राशन सामग्री एवं नगद राशि लूट की वारदात में शामिल था।
गिरफ्तार तीनों नक्सलियों के विरूद्ध थाना फरसेगढ़ एवं तोयनार में पृथक-पृथक कार्यवाही उपरान्त आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

