खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंर्तगत पीडिया के जंगल में नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाये गये प्रेसर आईईडी विस्फोट के चपेट में आने से एसटीएफ के 02 जवान आरक्षक/655 शिवलाल मंडावी एवं आरक्षक/1247 मिथिलेश मरकाम घायल हो गए हैं। बीजापुर एसपी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों घायलों की हालात खतरे से बाहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि पीडिया के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर जवानों की एक टीम को सर्चिंग अभियान पर रवाना किया गया था। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से पहले से ही आईईडी लगा रखा था, जिसमें एक जवान का पैर प्रेशर आईईडी पर पड़ा जिससे जोर का धमाका हुआ, धमाके की चपेट में दूसरा जवान भी आ गया।

