खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। लोकसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी करने के बाद छग. प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर लोकसभा सीट के सफल चुनाव संचालन के लिए चुनाव संचालन समिति का गठन किया है।
इस चुनाव संचालन समिति में कांग्रेस के बस्तर विधान सभा के विधायक लखेश्वर बघेल को संयोजक बनाया गया है। साथ ही 38 नेताओं को इस टीम में जगह मिली है। उक्त टीम लोकसभा चुनाव में बूथ लेवल पर प्रचार-प्रसार करेगी। विदित हो कि बस्तर में प्रथम चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है, उसके लिए कांग्रेस ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है।

