खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले में एनजीडीआरएस प्रणाली लागू होने के बाद से जमीन की रजिस्ट्री का कार्य आसान हो गया है। अब जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए इंतजार नही करना पड़ता है बल्कि अपने समय अनुसार वह रजिस्ट्री का पंजीयन करा लेते हैं। जिले में जांजगीर-चांपा के उप पंजीयक कार्यालय जांजगीर, अकलतरा, चांपा, पामगढ़, नवागढ़ में एनजीडीआरएस प्रणाली के माध्यम से दस्तावेजों का पंजीयन किया जा रहा है। इससे नागरिकों को ई पंजीयन प्रणाली की तरह अब अधिक समय नहीं लगता हैं।
जिले में 5 फरवरी 2024 से एनजीडीआरएस प्रणाली के माध्यम से रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है। जिसमें पक्षकारों के सुविधा अनुसार एनजीडीआरएस सॉफ्टवेयर में नागरिकों, अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखक द्वारा दस्तावेज की एंट्री स्वयं की जाती है। इसका यह लाभ है कि दस्तावेज एंट्री में त्रुटि होने की संभावना कम रहती है तथा लोग अपने घर, कार्यालय से ऑनलाइन एंट्री कर दस्तावेजों को अपलोड कर सकते हैं। रजिस्ट्री हेतु एंट्री एवं अपलोडिंग की प्रक्रिया को पूरा कर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। दस्तावेज एंट्री में दस्तावेज से संबंधित कोई भी जानकारी अपूर्ण या सही न होने की स्थिति में रिवर्ट का ऑप्शन दिया गया है, जिसे पक्षकार तत्काल सुधार कर वापस अपने सुविधानुसार अपॉइंटमेंट ले सकते हैं, जो कि यह सुविधा ई-पंजीयन सॉफ्टवेयर में नहीं था। जिला पंजीयक द्वारा बताया गया कि फरवरी में जिले के 5 उप पंजीयक कार्यालयों में 1192 दस्तावेज पंजीबद्ध किया गये। उप पंजीयक कार्यालय जांजगीर में 428, चांपा में 250, पामगढ़ में 208, नवागढ़ में 190 और अकलतरा में 116 दस्तावेजों को पंजीबद्ध किया गया है।
सरलता और सुगमता से हो जाता है पंजीयन
एनजीडीआरएस प्रणाली के लागू होने के बाद से बड़े ही सरलता और सुगमता के साथ कम समय में पंजीयन हो जाता है। जांजगीर-चांपा निवासी सुरेन्द्र राठौर बताते हैं कि उनके द्वारा इस प्रणाली के माध्यम से बड़े ही आसानी के साथ दानपत्र का पंजीयन कराया गया। वहीं रायुपर निवासी आयुष बजाज बताते है कि एनजीडीआरएस प्रणाली के माध्यम से रजिस्ट्री के लिए अपनी सुविधानुसार अपॉइंटमेंट लेकर उप पंजीयक कार्यालय में दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत किया। इससे अनावश्यक समय खराब होने से बच गया और आसानी से रजिस्ट्री का कार्य हो गया।
Trending
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार

