Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

    October 16, 2026

    मुंगेली में 26वीं छत्तीसगढ़ जूनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ

    October 16, 2026

    आदिम जाति विकास विभाग का नाम परिवर्तन करने से आदिवासी समाज में भारी आक्रोश 

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन
    • मुंगेली में 26वीं छत्तीसगढ़ जूनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ
    • आदिम जाति विकास विभाग का नाम परिवर्तन करने से आदिवासी समाज में भारी आक्रोश 
    • मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पालाइन की गुणवत्ता परखने तोरण साहू से किया संवाद
    • जवाबदेही, टीम-वर्क और पारदर्शिता से तय होगी विकास की राह – सोनमणि बोरा
    • प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने एसटीपी प्लांट और पीएमई-बस डिपो का किया अवलोकन
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने की सौजन्य मुलाकात
    • आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » IPS रतनलाल डांगी ने महिला सुरक्षा को लेकर किया कार्यशाला का आयोजन
    रायपुर

    IPS रतनलाल डांगी ने महिला सुरक्षा को लेकर किया कार्यशाला का आयोजन

    adminBy adminFebruary 20, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो “बीपीआरएण्डडी” के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा और उनके विरूद्ध घटित अपराध के प्रति प्रदेश के पुलिस अधिकारियों को जागरूक करने के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी में 19 फरवरी से 23 फरवरी तक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. 5 दिवसीय इस कार्यशाला में राज्य के विभिन्न जिलों के थानों में पदस्थ 33 विवेचक अधिकारी सम्मलित हो रहे हैं, जिन्हें बीपीआरएण्डडी द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम अनुसार प्रशिक्षण दिया जायेगा. कार्यशाला का उद्घाटन अकादमी के निदेशक रतन लाल डांगी ने किया. इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों को शारीरिक और मानसिक रूप से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए कहा. क्योंकि जब शरीर और मन की दूरी जितनी कम होगी तनाव उतना ही कम होगा और हम इस प्रशिक्षण से बहुत कुछ सीख सकेंगे।

    प्रत्येक पुलिस अधिकारी को अपने आप पर गर्व होना चाहिए क्योंकि पुलिस ऐसी सेवा है जिसमें कमजोर तबके के लोगों, महिलाओं, बच्चों एवं सभी वर्ग के लोगों की मद्द करने का मौका मिलता है. समाज में शोषित और कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने के लिये विभिन्न कानून बनाये गये हैं, जिनका उपयोग विवेचक अधिकारी अपनी विवेचना के दौरान करके अपराधी को सजा दिलाता है और पीड़ित को न्याय. जिस तरह डॉक्टर जो कि बीमार लोगों का उपचार कर उन्हें जीवनदान देता है और भगवान का अवतार कहलाता है. उसी तरह प्रत्येक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पीड़ित को न्याय दिलाकर भगवान का अवतार कहलाता है। कोई भी व्यक्ति अपने मन की बात, दुखः, पीड़ा सभी से साझा नहीं करता लेकिन पुलिस के पास एक विश्वास के साथ आकर अपनी बात कहता है. पुलिस एक ऐसी संस्था हैं जिस पर लोगों को सबसे ज्यादा विश्वास होता है. कभी-कभी पुलिस की आलोचनायें होती हैं, इससे हमें उदास नहीं होना है. हमें पीड़ित को हमेशा न्याय दिलाने की दिशा में संवेदनशील होना है. हमें सदैव समाज की आवश्यकता बनकर रहना चाहिए तभी हमारा महत्व बढ़ेगा और यह तब होगा जब हमारे अन्दर सहनशीलता की भावना होगी. मां, बहन की पीड़ा को समझेंगे, उनकी भावना को समझेंगे और उनकी बात को धैर्य पूर्वक सुनेंगे और उन्हें न्याय के लिये विश्वास दिलायेंगे।

    पीड़ित को न्याय दिलाने की शुरूआत एफआईआर से होती है. एफआईआर लेखन दौरान विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता होती है, छोटी सी प्रविष्टि के छूट जाने से लगाये गये कानूनी धारायें प्रभावित होती हैं. अपराधी के विरूद्ध कानूनी प्रक्रिया का पालन कर, वैज्ञानिक तरीकों से साक्ष्य संकलित कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें जिससे पीड़ित को न्याय मिल सके और अपराधी को साक्ष्य ब्रेक होने पर किसी प्रकार के संशय का लाभ न मिल सके और सजा मिले. यदि अपने जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी रखना चाहते हैं तो इस विषय पर गंभीरता से त्वरित कार्रवाई करने की जरूरत है. कोई भी पीड़ित महिला या बच्चा हमारे थाने में आता है तो उससे बहुत सभ्य भाषा शैली से संवाद करें, किसी भी प्रकार का गलत कमेंट न करें. हमारी भाषा शैली हमारे व्यक्तित्व एवं संस्कार को प्रदर्शित करते हैं. पीड़ित के सामने हमारी भाषा बहुत नपे-तुले होने चाहिये, लोगों के हिम्मत बढ़ाने वाला शब्द होना चाहिए। इस कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को इस विषय पर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित करने की मंशा हमारी और बीपीआरएण्डडी की है, जो यहां से प्राप्त प्रशिक्षण का लाभ न केवल अपनी विवेचना के दौरान उठायेंगे लेकिन अपने थानों में अपने अधीनस्थों को साझा कर उन्हें भी इस प्रशिक्षण का लाभ पहुंचायेंगे. इस पांच दिवसीय कार्यशाला में सभी पुलिस अधिकारियों को महिलाओं से संबंधित कानूनी प्रावधानों में नवीनतम संशोधनों और वैज्ञानिक अनुसंधान की प्रक्रियाओं से अवगत कराया जाएगा. साथ ही माननीय न्यायालयों द्वारा प्रसारित दिशा निर्देश के संबंध में भी बताया जाएगा. इस कार्यक्रम में अकादमी के पुलिस अधीक्षक जयंत वैष्णव, उप पुलिस अधीक्षक रूपा खेस और सहायक लोक अभियोजन अधिकारी शुभम तोमर सहित समस्त अकादमी स्टॉफ भी उपस्थित रहे।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

    October 16, 2026

    जवाबदेही, टीम-वर्क और पारदर्शिता से तय होगी विकास की राह – सोनमणि बोरा

    October 16, 2026

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने एसटीपी प्लांट और पीएमई-बस डिपो का किया अवलोकन

    October 16, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,342
    Don't Miss
    रायपुर

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

    By Khabar WorldOctober 16, 202610

    *नवरात्रि शक्ति की आराधना और नारी सम्मान का महापर्व : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय* *मुख्यमंत्री…

    मुंगेली में 26वीं छत्तीसगढ़ जूनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ

    October 16, 2026

    आदिम जाति विकास विभाग का नाम परिवर्तन करने से आदिवासी समाज में भारी आक्रोश 

    October 16, 2026

    मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पालाइन की गुणवत्ता परखने तोरण साहू से किया संवाद

    October 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

    October 16, 2026

    मुंगेली में 26वीं छत्तीसगढ़ जूनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ

    October 16, 2026

    आदिम जाति विकास विभाग का नाम परिवर्तन करने से आदिवासी समाज में भारी आक्रोश 

    October 16, 2026

    मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पालाइन की गुणवत्ता परखने तोरण साहू से किया संवाद

    October 16, 2026

    जवाबदेही, टीम-वर्क और पारदर्शिता से तय होगी विकास की राह – सोनमणि बोरा

    October 16, 2026

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने एसटीपी प्लांट और पीएमई-बस डिपो का किया अवलोकन

    October 16, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.