Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

    July 1, 2026

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    July 1, 2026

    रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
    • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
    • रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन
    • वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत, नए स्कूल भवन का किया लोकार्पण
    • सफलता की कहानी – पीडिया में 21 साल बाद गूंजी स्कूल की घंटी, 539 बच्चों के जीवन में लौटी शिक्षा की नई उम्मीद
    • सफलता की कहानी – संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल
    • सुकमा में विकसित भारत जी-राम-जी (VBGRAM-G) अभियान की शुरुआत
    • नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » लोकहित के मामलों को गंभीरता से लें, निराकरण में लापरवाही ना करें- कलेक्टर
    दुर्ग

    लोकहित के मामलों को गंभीरता से लें, निराकरण में लापरवाही ना करें- कलेक्टर

    adminBy adminFebruary 13, 2024No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक संपन्न

    खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के दिशा-सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने बैठक में बेमेतरा ज़िले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता की महतारी वंदन योजना का महिला हितग्राहियों को लाभ देने के जिले में भराये जाने वाले आवेदन की स्थिति की जानकारी ली, जिस पर संबंधित अधिकारी ने बताया की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मैदानी अमलों के माध्यम से घर-घर सर्वे कर ऑफलाइन आवेदन भरवा रहे हैं साथ ही सभी आवेदनों का ऑनलाइन पंजीयन भी किया जा रहा हैं।

    इसके पश्चात उन्होंने अग्निवीर भर्ती के संबंध में जानकारी ली और अधिकारियो क़ो जो टारगेट हैं उसे सत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात् कलेक्टर ने महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उघोग केन्द्र से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत पारंपरिक व्यवसायो से जुड़े शिल्पकारों एव कारीगरों क़ो कराये जा रहे पंजीयन के संबंध में जानकारी ली। इसके लिए उन्होंने कारीगरों के पारंपरिक कौशल को निखारने के लिए निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण देने की बात कही ताकि 05 प्रतिशत ब्याज की दर पर बैंक से ऋण उपलब्ध कराकर इस योजना के तहत 18 प्रकार के पारंपरिक व्यवसाय का लाभ मिल सके।

    जिलाधीश ने बैठक में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, शिशु संरक्षण माह एवं राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान पर चर्चा की और 10 फरवरी 2024 से शुरू हुई राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं तकनीकी शिक्षा संस्थानों में एल्बेंडाजोल की दवा स्कूल शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों के माध्यम से दवा का सेवन कराने एवं छूटे हुए बच्चों किशोर किशोरियों को मॉप-अप दिवस 15 फरवरी 2024 को पुनः दवा सेवन कराये जाने के निर्देश दिए।

    जिलाधीश ने बैठक में खाद्य विभाग से धान खरीदी केन्द्र के अधिकारियों से लक्ष्य के अनुरूप अब तक किए गए धान खरीदी भंडारण, उठाव, परिवहन, आवश्यक बरदाना आदि के व्यवस्था के संबंध में जानकारी लिया। कलेक्टर ने कहा कि कोई भी किसान यदि एक ही रकबे का पंजीयन छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम में किया है तो उसी रकबे का धान, समिति में नही बेच सकता। बैठक में धान खरीदी केंद्र में धान आवक, खाद्य विभाग से जारी आदेश (डीओ) के विरुद्ध राइस मिलर द्वारा धान खरीदी केंद्र से धान का उठाव, शेष धान की मात्रा, बफर क्षमता से अधिक धान वाले उपार्जनों केंद्र की संख्या, कुल पंजीकृत राइस मिलर, राइस मिल की मासिक मिलिंग क्षमता, उपार्जित धान, अवैध धान आवक पर निगरानी, सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन संबंधी प्रकरण, कुल प्रकरण, जब्त धान की मात्रा, कोचिया, बिचौलियों से कुल जब्त धान और वाहन, खरीदी केंद्रों का भौतिक सत्यापन की जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर शर्मा ने जन चौपाल में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और नियमानुसार उन आवेदनों के निराकरण करने के निर्देश दिए और यह भी कहा कि जिन आवेदनों का निराकरण नियमानुसार संभव नहीं है उसकी जानकारी आवेदक को भी दें। इसके पश्चात् उन्होंने राजस्व विभाग के प्रकरणों अविवादित बंटवारा, नामांतरण, सीमांकन, ऋण पुस्तिका, भूमि व्यपवर्तन, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र के संबंध में जानकारी ली। मनरेगा से संबंधित कृषि कार्य, उद्यानिकी, वन, पशुधन, निर्माण संस्थाओं से संबंधित कार्यों एवं जनपद स्तर पर निर्माण कार्यों के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर ने बैठक में राजस्व सम्बंधी लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की, उन्होंने कहा कि लोकहित के मामलों को गंभीरता से लें, निराकरण में लापरवाही न करें। समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने समस्त दायित्वों के निर्वहन में गम्भीरता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में भी सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने क़ो कहा और निर्देश दिए की आचार सहिता के लगते ही युद्ध स्तर पर कार्य करना हैं। उन्होंने आगामी बोर्ड परीक्षाएं के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी से चर्चा की और कहा की बोर्ड परीक्षा के संबंध में किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी अथवा अफवाहों पर पूरी नजर रखें, अफवाह फैलाने वाले पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    सहकारिता की पहल से बेमेतरा में खेती को मिली नई उड़ान, ड्रोन से 7 मिनट में हुआ एक एकड़ में उर्वरक छिड़काव

    July 1, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली धरमदास की जिंदगी

    July 1, 2026

    रिमझिम फुहारों के बीच सादगी और आत्मीयता से मना खाद्य मंत्री दयालदास बघेल का जन्मोत्सव

    July 1, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,161

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,366

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,326

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,250
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

    By Khabar WorldJuly 1, 20262

    शिक्षा गुणवत्ता सुधारने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश KWNS –  रायपुर l…

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    July 1, 2026

    रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

    July 1, 2026

    वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत, नए स्कूल भवन का किया लोकार्पण

    July 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

    July 1, 2026

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    July 1, 2026

    रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

    July 1, 2026

    वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत, नए स्कूल भवन का किया लोकार्पण

    July 1, 2026

    सफलता की कहानी – पीडिया में 21 साल बाद गूंजी स्कूल की घंटी, 539 बच्चों के जीवन में लौटी शिक्षा की नई उम्मीद

    July 1, 2026

    सफलता की कहानी – संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

    July 1, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.