खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के दोरनापाल स्थित सीआरपीएफ 150 बटालियन में पदस्थ जवान रोशन सिंह ने अपने साथी जवान के सर्विस राइफल से स्वयं को को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान के आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जवान रोशन सिंह निवासी बिहार ने स्वयं को गोली मार ली, गोली की आवाज सुनकर कैंप के साथी जवान मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि जवान रोशन सिंह मानसिक रूप से परेशान रहता था और वह सिर्फ कैंप में ही ड्यूटी कर रहा था। फिलहाल जवान के शव को जिला अस्पताल में रखा गया है। वहीं जवान के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

