खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के कलेक्टर के निर्देशानुसार संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए नशे के रूप मे दवाईयों का इस्तेमाल करने एवं दवाईयों को बगैर डॉक्टर के प्रिकेपशन के बेचने पर दवा दुकानों पर कार्यवाही करते हुए दुकानों को 24 घण्टे का नोटिस एवं ताला बंदी की कार्यवाही की गई है।
विदित हो कि युवा वर्ग नशा करने के अलग अलग तरीके का इस्तेमाल करने लगे हैं जिसमं नरकोटिक्स ड्रग्स, नारकोटिक्स मेडिसिन का उपयोग कर रहे हैं, जिसके रोकथाम एवं नशा मुक्त जिला बनाने का प्रयास के तहत ड्रग्स विभाग एवं राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की सयुंक्त कार्यवाही की गयी। इस दौरान मेडिकल स्टोर में दवाओ का परिवहन, संधारण, निस्तारण की जांच किया गया, एवं 24 घण्टे का नोटिस एवं ताला बंदी की कार्यवाही की गई।

