खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रेलवे ने एक बार फिर रद्द कर दिया है। रायपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले कुम्हारी और भिलाई के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के साथ ही अपग्रेडेशन का काम होगा। रेलवे का यह काम 21 जनवरी की सुबह 9 बजे से 22 जनवरी की शाम 6 बजे तक होगा। इस वजह से रेलवे ने रायपुर, दुर्ग और डोंगरगढ़ से चलने वाली 13 मेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द और 3 को बीच में समाप्त करने का निर्णय लिया है। लोकल ट्रेनों को रद्द होने से दुर्ग-भिलाई से रायपुर आने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट स्टेशन पर अपग्रेडेशन का काम करेगा। इस वजह से दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से होकर चलेगी।
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
रायपुर दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल, दुर्ग रायपुर मेमो पैसेंजर स्पेशल, रायपुर दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल, दुर्ग रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 एवं 22 जनवरी, रायपुर दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल, दुर्ग रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल, रायपुर दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल, दुर्ग रायपुर पैसेंजर स्पेशल, रायपुर डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी, डोंगरगढ़ रायपुर पैसेंजर स्पेशल, रायपुर दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल, दुर्ग रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल और रायपुर डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी को रद्द रहेगी।

