नई दिल्ली। सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार: पार्ट 1 सीजफायर’ देशभर में छाई हुई है। स्ट्रांग कंटेंट और ढेर सारे एक्शन से भरपूर इस फिल्म की कमाई में अच्छा खासा इजाफा होते देखने को मिल रहा है। प्रभास के फाइटिंग सीन ने फैंस को खास इंप्रेस किया है। इसके अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन की स्वैग से भरी एंट्री ने एंटरटेनमेंट का लेवल बढ़ा दिया।
‘सालार’ डोमेस्टिक कलेक्शन में तेजी से आगे बढ़ रही है। यह शाह रुख खान की फिल्म ‘डंकी’ को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। टिकट विंडो पर सालार 350 करोड़ के पार हो चुकी है। शनिवार को फिल्म की कमाई में अच्छा खासा इजाफा होते देखने को मिला। ‘सालार’ का लेटेस्ट कलेक्शन उसके ब्लॉकबस्टर होने की ओर इशारा कर रहा है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म ने तीसरे शनिवार 5.25 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 387 करोड़ तक आ गया है। यानी 400 करोड़ कमाने के लिए ‘सालार’ को थोड़ी सी और मेहनत करनी होगी। जिस रफ्तार से फिल्म कमाई कर रही है, उसे देख यह कहना गलत नहीं होगा कि दो दिनों के अंदर फिल्म 400 करोड़ के मार्क को टच कर जाएगी।

