खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम के साथ विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में आबकारी विभाग के सब इंस्पेक्टर (SI), एक आरक्षक और सेल्समैन घायल हो गए। घायलों में सेल्समैन ललित राजपूत की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर आबकारी विभाग की छह सदस्यीय टीम बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम बोकरामुड़ाखुर्द के डुमानी पारा पहुंची थी। टीम जब मौके पर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची, तभी वहां मौजूद लोगों के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।
घटना की सूचना मिलते ही बागबाहरा पुलिस मौके पर पहुंची और आबकारी विभाग की टीम को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। मारपीट में घायल आबकारी विभाग के सब इंस्पेक्टर, आरक्षक और सेल्समैन को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सेल्समैन ललित राजपूत को बेहतर इलाज के लिए महासमुंद रेफर किया गया।
घटना के बाद आबकारी विभाग की टीम ने बागबाहरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल विवाद और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। मामले की जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- माना में 76वें बैच की पासिंग आउट परेड संपन्न: छत्तीसगढ़ पुलिस बल को मिले 642 नए आरक्षक, 208 महिला जवान भी शामिल
- अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी टीम पर ग्रामीणों का हमला; SI व आरक्षक समेत तीन घायल, सेल्समैन की हालत गंभीर
- AI ब्लैकमेलिंग और करोड़ों की ठगी का मामला: दीपक टंडन के सिंडिकेट का साला कोमल चौबे भी गिरफ्तार
- दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह
- स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान- अब तक 5.35 लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीदी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक 3,100 रुपये में विक्रय
- गांव की बिजली से गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया मॉडल : मुख्यमंत्री साय


