खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। भिलाई विधानसभा सीट से चुने गए देवेंद्र यादव के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। जस्टिस राकेश मोहन पांडेय ने प्रेम प्रकाश पांडेय और देवेन्द्र यादव दोनों के पक्ष को सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया।
दरअसल, भिलाई के पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पांडेय ने वर्ष 2024 में याचिका दायर की थी, जिसमें आरोप है कि देवेंद्र यादव ने विधानसभा चुनाव 2023 के नामांकन के साथ जमा शपथपत्र (प्रपत्र-26) में संपर्क विवरण, इंटरनेट मीडिया खातों, स्वयं और पत्नी की आय, चल-अचल संपत्ति, परिवार के सदस्यों को दिए ऋण और लंबित आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाई या गलत दर्ज की। याचिका में संपत्तियों का कम मूल्य बताने और वारंट तथा फरार घोषित किए जाने जानकारी देने का आरोप भी है।
हाईकोर्ट ने 21 अगस्त 2024 को पांच मुद्दे तय किए। इनमें नामांकन स्वीकृति की वैधता, शपथपत्र में जानकारी, कथित भ्रष्ट आचरण, कानूनी आवश्यकताओं का पालन और मांगी गई राहत शामिल हैं। मुद्दा क्रमांक 2 और 4 पर पहले सुनवाई की मांग भी 30 जून 2026 को खारिज हुई। अब निर्वाचन की वैधता पर अंतिम निर्णय बाकी है।
Trending
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े


