खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय ने प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, भाजपा 26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस मनाएगी। संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस संविधान तोड़ते नजर आती है। संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्नचिह्न लगाती है। संविधान की प्रतियां हाथ में लेकर घूमने से संविधान के प्रति समर्पित नहीं हो सकते।
उन्होंने कहा, भाजपा जब भी संवैधानिक गतिविधियों में भाग लेती है तो कांग्रेस सवाल उठाती है। कांग्रेस कहती है कि वो संविधान का सम्मान करती है, लेकिन ऐसा नहीं है। संविधान को ताक पर रखकर, संविधान को कुचलने का काम कांग्रेस ने किया। इंदिरा गांधी से लेकर राहुल गांधी तक संविधान से खेल कर रहे हैं। संवैधानिक प्रावधानों का मखौल उड़ाते हैं। विदेशों में जाकर राहुल गांधी देश का अपमान करते हैं।
शताब्दी पांडेय ने कहा, जितनी भी राजनीतिक पार्टियां हैं उन्हें संविधान की मूल भावना समझनी चाहिए। संविधान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देती है। संविधान के दायरे में रहते हुए भारत का मान रखते हुए और लोकतंत्र को सर्वोपरि मानते हुए अपना आचरण करना चाहिए। उन्होंने कहा, राजस्थान के निकाय चुनाव में जहां कांग्रेस को जीत मिली, वहां चुनाव आयोग को दोष नहीं देते, लेकिन हार होने पर चुनाव आयोग पर ठीकरा फोड़ते हैं। संवैधानिक संस्थाओं का उपयोग करना और उनका मखौल उड़ाना, यही कांग्रेस करती है।
Trending
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार: 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक की रिकॉर्ड खरीदी, 5 लाख से ज्यादा टोकन जारी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण


