खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। टेमरी में मितानिन दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान, निस्वार्थ सेवा एवं समर्पण के लिए 12 मितानिनों को साल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मितानिनों के सेवाभाव और जिम्मेदारियों की सराहना करते हुए भविष्य में गांव को स्वस्थ, जागरूक एवं बीमारी मुक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्री रघुराज सिंह थे। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी डॉ. मनीष बंजारा, सरपंच श्री दिग्विजय, उपसरपंच श्री रुद्र साहू, मितानिन कार्यक्रम की जिला समन्वयक श्रीमती ललिता मरावी, विकासखंड समन्वयक श्री महिपाल सिंह एवं मितानिन प्रशिक्षिका श्रीमती गीतेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में मितानिन आगानिया साहू, मोतीन साहू, उषा साहू, चूड़ामणि साहू, धनी साहू, दुर्गा साहू, महेशीय साहू, सुनीता साहू, जानकी साहू सहित अन्य मितानिनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मितानिनों को ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उनके समर्पण एवं योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Trending
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार: 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक की रिकॉर्ड खरीदी, 5 लाख से ज्यादा टोकन जारी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


