खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में आबकारी विभाग ने नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने न्यू अनुष्का मेडिकल स्टोर पर दबिश देकर करीब 2 लाख रुपये कीमत की प्रतिबंधित दवाइयां जब्त की है। कार्रवाई के दौरान 207 नग कफ सिरप और 3600 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद की गई है। मामले में मेडिकल स्टोर संचालक राजेश समद्दार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अंबिकापुर के सुभाषनगर वार्ड क्रमांक-2 स्थित न्यू अनुष्का मेडिकल स्टोर से नशीली कफ सिरप और प्रतिबंधित टैबलेट बेची जा रही हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पहले मेडिकल स्टोर से दवाइयों की खरीदी कराई गई। इसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने दुकान में दबिश दी।
दुकान की जांच के दौरान पीछे स्थित एक कमरे से 132 नग मैग्नाटस-टी कफ सिरप, 75 नग एपकोर्स कफ सिरप और 3600 नग प्रतिबंधित टैबलेट बरामद की गईं। इस तरह कुल 207 नग कफ सिरप और 3600 टैबलेट जब्त की गई हैं। जब्त दवाइयों की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है।
आबकारी विभाग ने आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक राजेश समद्दार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दवाइयां उत्तर प्रदेश से लाने की बात बताई है। आबकारी विभाग अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और दवाइयों की सप्लाई के नेटवर्क की जांच कर रहा है।
इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता, आबकारी उपनिरीक्षक टी.आर. केहरी, अनिल गुप्ता, आबकारी आरक्षक दीपक पांडे, आशीष कुंज और नगर सैनिक गणेश पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Trending
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण


