खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की लगातार हो रही कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछले तीन साल से दोषियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
CM साय ने आगे कहा कि जो भी लोग जांच में दोषी पाए जा रहे हैं, उनके खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई की जा रही है। सरकार की ओर से किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जा रहा है। ACB और EOW द्वारा विभिन्न मामलों में की जा रही कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
बता दें कि हाल ही में कोरबा में ACB की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली थी। टीम ने रिश्वतखोरी मामले में GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी को गिरफ्तार किया था। आंचल गिरी पर कबाड़ी कारोबारी से गाड़ी छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत पर ACB की टीम ने 21 नवंबर को उसे रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। छत्तीसगढ़ राज्य कर आयुक्त ने निलंबन कार्रवाई के संबंध में आदेश भी जारी कर दिया।
आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सभी चुनाव महत्वपूर्ण होते हैं। पंच से लेकर हर स्तर का चुनाव अपनी जगह महत्वपूर्ण है। उन्होंने चुनाव को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हर चुनाव का महत्व है।
देश में 50 करोड़ लोगों के गरीबी रेखा से बाहर आने के दावे पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ की ओर से प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हैं। पहले ये लोग अति गरीब की श्रेणी में आते थे, लेकिन अब उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।
प्रदेश में हाथियों के बढ़ते आतंक को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्या जरूर है, लेकिन सरकार और वन विभाग पूरी तरह सजग हैं। लोगों को लगातार सावधान किया जा रहा है। साथ ही लोगों के मोबाइल फोन पर भी हाथियों की मौजूदगी और संभावित खतरे को लेकर सूचनाएं भेजी जा रही हैं, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
वहीं CM साय ने भिलाई, चरोदा और रिसाली नगर निगम क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों के लोकार्पण के साथ भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तीनों निगम क्षेत्रों में पिछले दिनों जो काम पूरे हुए हैं, उनका लोकार्पण किया जाएगा। वहीं, स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन भी होगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री गजेंद्र यादव भी शामिल होंगे।
Trending
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा


