नई दिल्ली। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस रोमांचक बनी हुई है। दक्षिण अफ्रीका टॉप पर विराजमान है और बताया जा है कि उसकी फाइनल में जगह लगभग पक्की हो चुकी है। मगर टीम इंडिया के लिए फाइनल की राह बहुत मुश्किल लग रही है। बांग्लादेश, पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी कई टीम WTC फाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी हैं।
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और भारत की उम्मीद अभी भी बरकरार है। बता दें कि 2027 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 9 जून से इंग्लैंड के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इससे पहले फाइनलिस्ट टीमों पर मुहर लगे, उससे पहले जान लीजिए WTC फाइनल में जाने का नियम क्या है?
क्या है WTC फाइनल में जाने का नियम
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 9 टीम भाग लेती हैं। उनकी रैंकिंग पॉइंट्स के आधार पर नहीं बल्कि पॉइंट्स परसेंट के आधार पर होती है। WTC का एक चक्र दो साल तक चलता है, 2 साल के बाद टेबल में टॉप-2 में रहने वाली टीम फाइनल में जाती हैं। इन्हीं दो टीमों के बीच फाइनल खेला जाता है।
टेस्ट चैंपियनशिप की अंक प्रणाली बेहद जटिल दिखाई पड़ती है। एक टीम को एक टेस्ट जीतने पर अधिकतम 12 अंक मिलते हैं। मान लीजिए अगर एक टीम ने एक टेस्ट मैच जीतकर सभी 12 अंक बटोर लिए, तो उसका पॉइंट्स प्रतिशत 100 होगा। वही टीम दूसरा मैच हार जाती है, तो उसे 0 अंक मिलेंगे। इस तरह उसके 2 मैचों में 12 अंक होंगे, लेकिन वह अधिकतम 24 पॉइंट्स हासिल कर सकती थी, जिसमें वह नाकाम रही। इसलिए 2 मैचों में 24 में से 12 अंक हासिल करने के बाद उसका पॉइंट्स प्रतिशत 50 का होगा।
टीम इंडिया के कितने चांस?
भारत का पॉइंट्स प्रतिशत अभी 50 है और वह टेबल में दक्षिण अफ्रीका (75.00), ऑस्ट्रेलिया (69.23) और न्यूजीलैंड (66.67) के बाद चौथे स्थान पर है। WTC 2025-27 चक्र में टीम इंडिया के 6 मुकाबले बचे हैं। भारतीय टीम अब अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट और फिर ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में 5-0 से हरा देती है तो उसका पीसीटी 66.67 पर चला जाएगा। उसके बाद भी भारत को फाइनल में जाने के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा।
Trending
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
- कार्तिक पूर्णिमा पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी, गुलाटी मारकर किया स्नान
- छत्तीसगढ़ में प्रकाश पर्व की धूम: आज प्रदेशभर में सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक बंद, डिजिटल सेवाएं रहेंगी जारी


