खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खप्परवाड़ा गांव में एक घर से पुलिस ने दबिश दी। जहां से एक क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, सनौद पुलिस को गिरफ्तार किए गए एक आरोपी से पूछताछ के दौरान सूचना मिली थी कि गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खप्परवाड़ा गांव में घर में बड़ी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। सूचना मिलते ही सनौद पुलिस और साइबर सेल की टीम सक्रिय हुई।
एसपी किरण चव्हाण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग थानों की पुलिस टीम गठित की। इसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में खप्परवाड़ा के संबंधित घर पर दबिश दी गई। कार्रवाई में डीएसपी रैंक के अधिकारियों समेत करीब दर्जनभर पुलिस जवान शामिल रहे। पुलिस की यह कार्रवाई देर रात करीब 11 बजे तक चली।
बताया जा रहा है कि बालोद जिले में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद करने की कार्रवाई हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की एंड टू एंड कार्रवाई में जुट गई है। गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
Trending
- बालोद में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी चोट: खप्परवाड़ा से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा


