खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगड़ की न्यायधानी बिलासपुर के बिल्हा सेवा सहकारी समिति में 3 लाख 38 हजार रुपये के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। चेक में काट-छांट और कूटरचना कर राशि बढ़ाने के बाद बैंक से अतिरिक्त रकम का आहरण किया गया। मामले में बैंक कर्मचारियों और समिति के पदाधिकारी की कथित मिलीभगत सामने आने के बाद बिल्हा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिल्हा में फर्जी चेक पास कराकर अतिरिक्त राशि निकालने का मामला जांच में उजागर हुआ। जांच के दौरान चेक और समिति के कार्यवाही प्रस्ताव में छेड़छाड़ किए जाने की जानकारी सामने आई। आरोप है कि आपराधिक षड्यंत्र के तहत चेक में कूटरचना कर 3 लाख 38 हजार रुपये का अतिरिक्त आहरण कराया गया।
मामले में पुलिस ने बैंक के कैशियर ऋषिकेश पाण्डेय और लेखापाल संजय सिंह बघेल को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा सेवा सहकारी समिति गुमा क्रमांक 63 के प्राधिकृत अधिकारी एवं सह-अध्यक्ष राजकुमार बरगाह को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस का दावा है कि मामले के प्रार्थी राजकुमार बरगाह की भी जांच में फर्जीवाड़े में संलिप्तता सामने आई है। इससे पहले इस प्रकरण में बैंक के सुपरवाइजर हितेश सलूजा और शाखा प्रबंधक लक्ष्मण कौशिक को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के बाद दोनों को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। फिलहाल बिल्हा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Trending
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी


