खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक आरक्षक की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मिथिलेश कुमार लेढिया उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई है, जो कि पुलिस कंट्रोल रुम में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उसके शव को मुडमार बांधा के जंगल में फांसी के फंदे पर लटका देखा, जिससे हड़कंप मच गया।
इधर घटना के बाद कोतवाली थाने की टीम मौके पर पहुंची और आरक्षक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरक्षक ने खुद आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
Trending
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़


