खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जारी आपसी खींचतान को लेकर भाजपा नेताओं ने निशाना साधा है। भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के बीच विवाद पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि अब कांग्रेस आपस में लड़कर खुद ही समाप्त होने वाली है। वहीं, सांसद संतोष पांडेय ने भी इस अंदरूनी खींचतान पर निशाना साधते हुए कांग्रेस को मुगली घुट्टी 555 पिलाने की जरूरत बताई है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में यह सब चलता रहता है और चल ही है। छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल को भुगता है। अब आपस में लड़कर कांग्रेस पार्टी ही समाप्त होने वाली है।
वहीं, सांसद संतोष पांडेय ने भी कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। दीपक बैज, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत और भूपेश बघेल के बीच खींचतान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ऊपर से नीचे तक खींचतान का दौर जारी है। कांग्रेस को फिर से मुगली घुट्टी 555 पिलाने की जरूरत है।
Trending
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल


