खबर वर्ल्ड न्यूज-कांकेर। कांकेर जिले में नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में “उजियारा” अभियान के तहत कोरर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाड़ी में गांजे की अवैध खेती करने वाले 66 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की बाड़ी से गांजे के कुल 35 पौधे बरामद किए हैं, जिनका कुल वजन 1.690 किलोग्राम और अनुमानित कीमत करीब 76 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में जिलेभर में नशे के विरुद्ध “उजियारा” अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान कोरर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कोरेटा के मावलीपारा निवासी एक व्यक्ति अपनी बाड़ी में अवैध रूप से गांजे के पौधे उगा रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोरर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बाड़ी की जांच की। इस दौरान वहां गांजे के कुल 35 पौधे पाए गए, जिन्हें पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया। मामले में आरोपी रेनू राम दर्रो पिता स्वर्गीय सनाउराम दर्रो, उम्र 66 वर्ष, निवासी कोरेटा मावलीपारा, थाना कोरर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 20(अ) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोरर निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक उमेश वर्मा, प्रधान आरक्षक कन्हैया पटेल सहित आरक्षक विनोद साहू, पंकज नेताम, प्रेम नेताम तथा महिला आरक्षक सेवती सोरी एवं सुभद्रा जूरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Trending
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे से लौटेंगे


