Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त

    November 21, 2026

    आज तुलसी​ विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल

    November 21, 2026

    बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
    • आज तुलसी​ विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
    • बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
    • धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
    • सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
    • चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
    • एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे से लौटेंगे
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » आज तुलसी​ विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
    धर्म आध्यात्म

    आज तुलसी​ विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 21, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    तुलसी​ विवाह आज 21 नवंबर, शनिवार को है। व्रती आज शाम को घर पर तुलसी विवाह का आयोजन करेंगे। तुलसी विवाह का मुहूर्त शाम को 05:25 पी एम से है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को प्रदोष काल में तुलसी विवाह का आयोजन करते हैं। इसमें भगवान शालिग्राम का विवाह माता ​तुलसी से कराते हैं। उस दौरान तुलसी​ विवाह की व्रत कथा सुनते हैं, जिससे इसका महत्व पता चलता है, व्रत का संपूर्ण फल मिलता है और उपवास भी पूरा होता है। तुलसी​ विवाह की कथा में पतिव्रता वृंदा और भगवान विष्णु से जुड़ी पौराणिक कहानी है। वृंदा ही तुलसी के रूप में उत्पन्न होती है और शालिग्राम भगवान विष्णु के स्वरूप हैं। आइए जानते हैं तुलसी​ विवाह व्रत कथा।
    तुलसी विवाह व्रत कथा
    पौराणिक कथा के अनुसार, एक समय तीनों लोकों में दैत्य राज जालंधर का प्रभुत्व था। उसने अपना विवाह कालनेमि की पुत्री वृंदा से किया था। व​​ह एक पतिव्रता पत्नी और भगवान विष्णु की परम भक्त थी। वृंदा के तप और सतीत्व की शक्ति से जालंधर अजेय था। उसे कोई हरा नहीं सकता था। वह भगवान शिव का अंश था।
    जालंधर के अत्याचार इतने बढ़ गए थे कि सभी देवी और देवता परेशान हो गए। वे भगवान विष्णु के पास सहायता के लिए पहुंचे। श्रीहरि को पता था कि जालंधर के प्राणों की रक्षा उनकी भक्त वृंदा का तपोबल और सतीत्व कर रहा है। जब तक वृंदा का सतीत्व भंग नहीं होगा, तक तक जालंधर को मारा नहीं जा सकता।
    धर्म स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने अपना स्वरूप बदला और जालंधर का रूप धारण कर लिया और वृंदा के पास चले गए। वृंदा को उनको देखकर अपना पति जालंधर समझ लिया। उसने उनका चरण स्पर्श किया और पूजा की। लेकिन वृंदा का सतीत्व भंग हो गया। इस वजह से जालंधर बलहीन हो गया और भगवान शिव के साथ युद्ध में मारा गया।
    वृंदा अपने घर के आंगन में थी, वहीं पर जालंधर का कटा सिर आकर गिरा तो वह हैरान रह गई। फिर उसे अपने साथ हुए छल का एहसास हुआ। वृंदा ने अपने महल में जालंधर बने भगवान विष्णु को पुकारा तो वे अपने वास्तविक स्वरूप में आए और उसे दर्शन दिए।
    य​​ह देखकर दुखी वृंदा क्रोधित हो गई और उसने श्रीहरि को श्राप दे दिया। उसने कहा कि आपने छल किया है, आप पत्थर के हो जाएं और आपको लक्ष्मी जी का वियोग सहन करना पड़े। वृंदा की भक्ति और पतिव्रता धर्म के सम्मान में श्राप को स्वीकार कर लिया।
    उस श्राप की वजह से भगवान विष्णु ले शालिग्राम का स्वरूप धारण कर लिया, वहीं त्रेतायुग में रामावतार के समय उनको पत्नी का वियोग सहना पड़ा। उधर, वृंदा श्राप देने के बाद सती हो गई। जिस स्थान पर वृंदा सती हुई थी, वहीं पर एक दिव्य पौधा उत्पन्न हुआ, जिसका नाम तुलसी रखा गया। भगवान विष्णु ने उसका नाम तुलसी रखा था।
    उस समय भगवान विष्णु ने तुलसी को वरदान दिया कि तुम मेरी हर पूजा में शामिल होगी, तुम्हारे बिना मेरी पूजा स्वीकार्य और पूर्ण नहीं होगी। तुम सतीत्व की वजह से बहुत प्रिय हो। अब तुलसी रूप में हमेशा मेरे साथ ही रहोगी। इसके बाद से हर साल कार्तिक शुक्ल द्वादशी को शालिग्राम के साथ तुलसी का विवाह किया जाता है।
    जो लोग भगवान ​शालिग्राम के साथ माता तुलसी का विवाह कराते हैं, उनका दांपत्य जीवन सुखमय होता है, वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके विवाह का योग बनता है। जिनकी कन्या नहीं है, उसे कन्या दान के समान पुण्य मिलता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

    November 20, 2026

    20-21 नवंबर को देवउठनी एकादशी, पूजा समय पढ़ें यह व्रत कथा, हरि कृपा से मिलेगा वैकुंठ में स्थान

    November 19, 2026

    छठ पूजा के समय करें छठी मैय्या की आरती, पूरी होंगी मनोकामनाएं!

    November 15, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बस्तर

    बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त

    By Khabar WorldNovember 21, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-कांकेर। कांकेर जिले में नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की खेती…

    आज तुलसी​ विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल

    November 21, 2026

    बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त

    November 21, 2026

    धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त

    November 21, 2026

    आज तुलसी​ विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल

    November 21, 2026

    बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त

    November 21, 2026

    धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़

    November 21, 2026

    सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे

    November 21, 2026

    चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

    November 21, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.