खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के लालखदान स्थित संत नगर में सड़क किनारे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से हड़ंकप मच गया है। घटना की जानकारी मिलने ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। मृतक की पहचान रायगढ़ के घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार के रूप में हुई है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है। शव के पास से पानी बोतल, पर्स और गमछा मिला है। फोरेंसिक टीम ने भौतिक साक्ष्य जुटाकर जांच के लिए भेजे हैं। शुरूआती तौर पर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मौत का असली राज खोलेगी।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं शव के पास मिले सामाग्रियों को जब्त किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने और लोगों से घटना के संबंध में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
Trending
- मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में नारायणपुर जिले की बड़ी उपलब्धि
- बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार
- ‘स्पेस ऑन व्हील’ से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
- कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन बीजापुर ने शासन के नाम एसडीएम बीजापुर को सौंपा ज्ञापन
- पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: मनेंद्रगढ़ जिले में एसपी ने जारी किया तबादला आदेश, कई निरीक्षक और आरक्षक इधर से उधर
- साय कैबिनेट के चार बड़े फैसले: गांवों में नलजल व्यवस्था से लेकर अबूझमाड़ की उच्च शिक्षा तक सौगात
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू
- सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों के लिए सुगम शासकीय सेवाओं का माध्यम


