खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ पहुंचे। मुख्यमंत्री के जिंदल एयरपोर्ट पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्रीकांत सोमावार, सुभाष पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में धरमजयगढ़ में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस विशेष आयोजन में शामिल होंगे। जनजातीय गौरव और भगवान बिरसा मुंडा की गौरवशाली विरासत को समर्पित इस राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री की सहभागिता रहेगी।
Trending
- छठ पूजा के समय करें छठी मैय्या की आरती, पूरी होंगी मनोकामनाएं!
- शराब पीने से कितने साल बाद खराब हो जाता है लिवर?
- छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं: छठी मइया से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने रायगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री साय, जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत
- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे नितिन नवीन; ‘जनजातीय गौरव सम्मेलन’ में होंगे शामिल
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाअभियान का आज से आगाज: 27.50 लाख किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी
- मुख्यमंत्री साय आज ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में होंगे शामिल…
- लोकभवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजि- सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में बिखेरें उत्सव के रंग


