हिंदू धर्म में सालभर के बड़े स्नानों में कार्तिक पूर्णिमा का भी स्थान है। इस दिन की प्रतीक्षा पूरे साल लोगों को रहती है। इस अवसर पर पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद दान दिया जाता है, भगवान शिव के लिए दीप जलाते हैं। इससे पाप मिटते हैं और पुण्य लाभ होता है। काशी के घाटों पर देवता स्नान करते हैं और दीपदान करते हैं। इस वजह से कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के नाम से भी जानते हैं। इस बार कार्तिक पूर्णिमा व्रत और कार्तिक पूर्णिमा का स्नान-दान एक ही दिन है। कभी कभी यह दो दिन का होता है। जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा कब है?
कार्तिक पूर्णिमा 2026 तारीख
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर, दिन सोमवार को रात 11 बजकर 42 मिनट से प्रारंभ हो रही है। इस तिथि का समापन 24 नवंबर को रात 8 बजकर 23 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर मंगलवार को है। उस दिन कार्तिक पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा और कार्तिक पूर्णिमा का स्नान-दान भी होगा।
कार्तिक पूर्णिमा 2026 मुहूर्त
कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान के लिए सबसे उत्तम समय ब्रह्म मुहूर्त है। उस दिन ब्रह्म मुहूर्त 05:03 ए एम से 05:57 ए एम तक है। यदि आप ब्रह्म मुहूर्त में स्नान न कर पाएं तो सूर्योदय के समय या उसके बाद कर लें। स्नान के बाद साफ वस्त्र पहन लें, फिर अपनी क्षमता के अनुसार दान दें। उस दिन सूर्योदय का समय 06:51 ए एम है। पूर्णिमा का अभिजीत मुहूर्त 11:47 ए एम से लेकर दोपहर 12:29 पी एम तक है। निशिता मुहूर्त रात 11:41 पी एम से लेकर देर रात 12:35 ए एम तक है।
कार्तिक पूर्णिमा 2026 चंद्रोदय
कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत में रात के समय चंद्रमा की पूजा करते हैं और अर्घ्य देते हैं। कार्तिक पूर्णिमा को चंद्रोदय शाम को 05:01 पी एम पर होगा। उस दिन चंद्रास्त का समय नहीं है।
3 शुभ योग में कार्तिक पूर्णिमा
इस बार की कार्तिक पूर्णिमा पर 3 शुभ योग बन रहे हैं। उस दिन प्रात:काल में परिघ योग बनेगा, जो शाम को 04:06 पी एम तक रहेगा। उसके बाद से शिव योग का निर्माण होगा, जो जप, तप, पूजा, साधना के लिए उत्तम होता है।
कार्तिक पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह में 06:51 ए एम से बनेगा, जो रात में 11:25 पी एम तक रहेगा। यह सबसे अच्छा योग है। इसमें आप जिस मनोकामना से व्रत, स्नान और दान करते हैं, वह पूर्ण हो सकता है।
पूर्णिमा के दिन कृत्तिका नक्षत्र प्रात:काल से लेकर रात 11:25 पी एम तक है, उसके बाद से रोहिणी नक्षत्र है।
कार्तिक पूर्णिमा 2026 भद्रा का समय
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भद्रा भी लग रही है। भद्रा का प्रारंभ सुबह 06:51 ए एम पर होगा और समापन का समय 10:05 ए एम पर है। इस भद्रा का वास स्वर्ग में है, जिसका कोई दुष्प्रभाव धरती पर नहीं होगा।
ऐसे में आप 24 नवंबर को सर्वार्थ सिद्धि योग में स्नान, दान, पूजा पाठ करें। भगवान विष्णु और शिव कृपा से आपके कष्ट दूर होंगे।
Trending
- जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति, तीन वर्षों में प्रमुख योजनाओं पर 57 हजार 759 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधानित व्यय
- धमतरी के 108 उपार्जन केंद्रों में कल से धान खरीदी का महाअभियान, किसानों के स्वागत को तैयार केंद्र
- मुंगेली में ‘आस-पड़ोस युवा संसद 2026-27’ का आयोजन, नशामुक्त युवा बनाने का संदेश
- मुंगेली जिले में विकास की बड़ी सौगात: कोदवाबानी से खुरसी सड़क निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति
- धरमजयगढ़ में भव्य होगा ‘जनजातीय गौरव दिवस’ का आयोजन; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यसभा सांसद नितिन नबीन करेंगे शिरकत
- बेमेतरा-दुर्ग मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार जीजा-साले की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
- कार्तिक पूर्णिमा 2026: एक ही दिन व्रत, स्नान और दान का दुर्लभ संयोग; जानें संपूर्ण पंचांग, शुभ मुहूर्त और 3 महायोगों का महत्व
- कुलदीप OUT, NZ टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर को मौका, BCCI का बड़ा ऐलान


