खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में आने वाली हवाओं की दिशा में बदलाव हुआ है, जिसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर फिलहाल थम गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
पिछले 24 घंटे के दौरान अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिवाली से पहले से ही प्रदेश में रात के तापमान में लगातार गिरावट का दौर शुरू हो गया था। इसके चलते रात और सुबह के समय ठंड का एहसास बढ़ने लगा था, लेकिन अब तापमान में गिरावट की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है।
मौसम में ठंड बढ़ने की प्रमुख वजह उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं रही हैं। इन हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही थी। अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवा की दिशा में बदलाव होने की संभावना है। इसका सीधा असर रात के तापमान पर पड़ेगा और न्यूनतम पारा थोड़ा ऊपर जा सकता है।
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, आगामी दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, कुछ स्थानों पर तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल ठंड बढ़ने की रफ्तार धीमी रहने के आसार हैं।
Trending
- पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का कड़ा रुख: 3 निलंबित, 57 का अक्टूबर वेतन रुका और सेवा समाप्ति की चेतावनी
- छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से थमी ठंड की रफ्तार, तापमान में उतार-चढ़ाव के आसार
- आज से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका
- सौरभ चंद्राकर की आज CBI कोर्ट में पेशी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भोपाल दौरे पर रहेंगे
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- रायगढ़ में सोशल मीडिया के लिए खतरनाक बाइक स्टंटबाजी: 5 युवक गिरफ्तार, एसडीएम कोर्ट से जेल वारंट जारी
- ’ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल पहल, विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया हुई आसान’


