खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज गोवर्धन पूजा का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेशभर में घरों और गौठानों में गाय-बैलों को सजाकर उनकी पूजा-अर्चना की जाएगी। सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाएगी। इसके बाद गौमाता को तिलक लगाकर फूल-माला पहनाई जाएगी और विशेष पकवान खिलाए जाएंगे। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है।
यह पर्व खेती-किसानी और पशुधन के प्रति आभार जताने का प्रतीक माना जाता है। ग्रामीण अंचलों में लोकरीति और परंपराओं के अनुसार त्योहार मनाया जाएगा। इस दौरान किसान अपने पशुधन की पूजा कर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के साथ किसानों की उन्नति की कामना की है। मुख्यमंत्री ने इस पर्व को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और कृषि जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण त्योहार बताया।
Trending
- आज से अंबेडकर अस्पताल में नियमित OPD सेवाएं फिर शुरू
- छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: कई शहरों में गिरा पारा, जानिए अगले 5 दिनों का पूरा पूर्वानुमान
- आज प्रदेशभर में मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा, गौवंश की होगी पूजा-अर्चना
- मुख्यमंत्री साय करेंगे हाइड्रो पावर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण…
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
- रायगढ़ अंधविश्वास और ठगी कांड: झाड़-फूंक का झांसा देकर महिला से 6 लाख की ठगी और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां


