Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन

    November 9, 2026

    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

    November 9, 2026

    रायगढ़ अंधविश्वास और ठगी कांड: झाड़-फूंक का झांसा देकर महिला से 6 लाख की ठगी और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

    November 9, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
    • बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
    • रायगढ़ अंधविश्वास और ठगी कांड: झाड़-फूंक का झांसा देकर महिला से 6 लाख की ठगी और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार
    • दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
    • दिवाली के बाद जहरीली हुई रायपुर की हवा: देर रात AQI पहुंचा 1500 के पार, सुबह भी ‘अस्वास्थ्यकर’ श्रेणी में
    • गोवर्धन महाराज की पूजा में इन चीजों की पड़ेगी जरूरत, आज ही बाजार से मंगवा लें पूरा सामान, नोट करें पूजन सामग्री लिस्ट
    • तीसरे ODI से पहले न्यूजीलैंड को 440 वोल्ट का झटका, 2 गेंदबाज हुए बाहर
    • संडे को बॉक्स ऑफिस की किंग बनी ‘रामायण’, ‘सीन’ का भी चला जादू, जानें- ‘जेलर 2’ का कलेक्शन
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » रायगढ़ अंधविश्वास और ठगी कांड: झाड़-फूंक का झांसा देकर महिला से 6 लाख की ठगी और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    रायगढ़ अंधविश्वास और ठगी कांड: झाड़-फूंक का झांसा देकर महिला से 6 लाख की ठगी और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 9, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से अंधविश्वास और झाड़-फूंक के नाम पर महिलाओं को ठगी और शोषण का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। यहां शादी में आ रही बाधाएं दूर करने और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर एक महिला को अपने जाल में फंसाया गया। आरोपियों ने पूजा-पाठ के बहाने उसे घर बुलाया और अभिमंत्रित जल बताकर नींद की दवा मिला पानी पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद मुख्य आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, पूजा-पाठ और बिजनेस में काम दिलाने के नाम पर उससे करीब 6 लाख रुपये भी वसूल लिए। मामले में घरघोड़ा पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
    जानकारी के अनुसार, 5 नवंबर 2026 को 40 वर्षीय अविवाहित महिला निवासी लैलूंगा ने कोतवाली थाना रायगढ़ में आवेदन देकर अपने साथ हुए शारीरिक शोषण और आर्थिक धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। घटना का मूल स्थान घरघोड़ा थाना क्षेत्र में होने के कारण प्रकरण उसी दिन थाना घरघोड़ा स्थानांतरित कर दिया गया। इसके बाद पीड़िता का विस्तृत बयान दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
    पीड़िता ने बताया कि मार्च 2026 में उसकी एक परिचित महिला के माध्यम से उसे चंद्र कुमार जायसवाल के बारे में जानकारी मिली थी। उसे बताया गया था कि चंद्र कुमार हाथ देखकर भविष्य बताता है और झाड़-फूंक तथा दवा के माध्यम से विभिन्न बीमारियों का इलाज करता है। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी से मोबाइल पर संपर्क कर अपनी शारीरिक परेशानी, शरीर में दर्द रहने और विवाह नहीं हो पाने की समस्या बताई। इस पर चंद्र कुमार ने झाड़-फूंक और पूजा-पाठ के माध्यम से उसकी बीमारी ठीक करने तथा विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल और व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार बातचीत होने लगी।
    पीड़िता के मुताबिक, 8 मार्च 2026 को आरोपी चंद्र कुमार ने इलाज और पूजा-पाठ करने के बहाने उसे रायगढ़ रोड, घरघोड़ा स्थित अपने किराये के मकान में बुलाया। पीड़िता अपने गांव से बस में बैठकर घरघोड़ा पहुंची, जहां आरोपी उसे बाइक से अपने किराये के मकान में ले गया। वहां पहले से एक महिला मौजूद थी, जिसे आरोपी ने गायत्री महंत बताते हुए पूजा-पाठ करने वाली महिला के रूप में परिचित कराया।
    गायत्री ने पीड़िता से उसकी समस्याओं के संबंध में पूछताछ की और पूजा के लिए कपूर, घर की मिट्टी एवं लड्डू मंगवाए। पीड़िता द्वारा ये सामग्री उपलब्ध कराने पर गायत्री ने उसे नहाकर गीले वस्त्रों में पूजा स्थल पर आने को कहा। साथ ही भरोसा दिलाया कि वह स्वयं महिला है और पूजा के दौरान वहीं मौजूद रहेगी, इसलिए उसे संकोच करने की जरूरत नहीं है।
    पीड़िता के अनुसार, गायत्री के कहने पर वह नहाकर पूजा स्थल पर पहुंची। कुछ देर बाद चंद्र कुमार वहां आया और पूजा-पाठ एवं हवन करने लगा। इसी दौरान उसने अभिमंत्रित जल बताकर पीड़िता को पीने के लिए पानी दिया। पानी पीने के कुछ देर बाद ही पीड़िता को चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गई।
    पीड़िता का आरोप है कि इसी बेहोशी की हालत में चंद्र कुमार ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। होश आने पर जब उसने आरोपी का विरोध किया तो उसने विवाह में आ रही बाधा दूर करने और शारीरिक परेशानी ठीक करने के नाम पर अपनी करतूत को उचित ठहराने का प्रयास किया।
    पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी चंद्र कुमार और उसकी महिला सहयोगी ने पूजा-पाठ एवं हवन के नाम पर उससे पहले 4 हजार रुपये और फिर 12 हजार रुपये लिए। इसके बाद आरोपी ने उसे बिजनेस वेस्टिज कंपनी में काम दिलाने का झांसा दिया और और रुपये देने के लिए दबाव बनाया। इस तरह अलग-अलग बहानों से उससे करीब 6 लाख रुपये वसूल लिए गए। जब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया।
    थाना घरघोड़ा में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 334/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 61(2), 49, 123 एवं 3(5) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने आरोपियों की पतासाजी और विवेचना शुरू की। पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ और विवेचना के दौरान पुलिस के सामने आया कि आरोपी चंद्र कुमार जायसवाल और गायत्री मानिकपुरी पूर्व में प्रेम संबंध में थे।
    पुलिस के अनुसार, दोनों ने मिलकर पीड़िता को झाड़-फूंक के बहाने घरघोड़ा बुलाने और पूजा-पाठ के दौरान अभिमंत्रित जल बताकर नींद की दवा मिला पानी पिलाकर बेहोश करने की योजना बनाई थी। इसके बाद चंद्र कुमार जायसवाल ने पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
    दोनों आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर घरघोड़ा पुलिस ने 8 नवंबर 2026 को चंद्र कुमार जायसवाल और उसकी महिला सहयोगी गायत्री मानिकपुरी उर्फ गायत्री महंत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
    गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी
    चंद्र कुमार जायसवाल, पिता स्व. दाताराम जायसवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम टांडीपार, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़। वर्तमान पता- अस्पताल पारा, प्रहलाद सिदार का किराये का मकान, लैलूंगा, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़)।
    गायत्री मानिकपुरी उर्फ गायत्री महंत, पति निर्मल मानिकपुरी, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम गेरसा सुकवासीपारा, थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़)।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन

    November 9, 2026

    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

    November 9, 2026

    दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां

    November 9, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन

    By Khabar WorldNovember 9, 20263

    मुक्त व्यापार समझौतों से मिलने वाले अवसरों की दी जाएगी जानकारी, यूके, ओमान, न्यूजीलैंड, यूएई…

    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

    November 9, 2026

    रायगढ़ अंधविश्वास और ठगी कांड: झाड़-फूंक का झांसा देकर महिला से 6 लाख की ठगी और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

    November 9, 2026

    दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां

    November 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन

    November 9, 2026

    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

    November 9, 2026

    रायगढ़ अंधविश्वास और ठगी कांड: झाड़-फूंक का झांसा देकर महिला से 6 लाख की ठगी और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

    November 9, 2026

    दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां

    November 9, 2026

    दिवाली के बाद जहरीली हुई रायपुर की हवा: देर रात AQI पहुंचा 1500 के पार, सुबह भी ‘अस्वास्थ्यकर’ श्रेणी में

    November 9, 2026

    गोवर्धन महाराज की पूजा में इन चीजों की पड़ेगी जरूरत, आज ही बाजार से मंगवा लें पूरा सामान, नोट करें पूजन सामग्री लिस्ट

    November 9, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.