10 नवंबर दिन मंगलवार को गोवर्धन पूजा की जाएगी, हर साल यह पर्व कार्तिक मास की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन स्वरूप की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गोवर्धन महाराज की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार पर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है। इस दिन गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। अगर आप भी गोवर्धन पूजा की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले ही बाजार से पूजन सामग्री मंगवा लें। ताकि पूजा में किसी भी तरह को कोई विघ्न ना आए। कई बार पूजा के समय याद आता है कि अरे यह सामान तो रह गया। इसलिए नोट करें गोवर्धन पूजन का संपूर्ण पूजा सामग्री लिस्ट…
गोवर्धन पूजा की सामान्य सामग्री
गाय का गोबर
रोली या कुमकुम
हल्दी
अक्षत (साबुत चावल)
फूल और फूलों की माला
तुलसी दल
दूर्वा
धूप और अगरबत्ती
कपूर
घी का दीपक
रुई की बत्ती
कलावा या मौली
चंदन
गंगाजल
पंचामृत
शहद
दूध
दही
1घी
शक्कर या मिश्री
गोवर्धन पर्वत बनाने और सजाने की सामग्री
गाय का ताजा गोबर
फूल और पत्तियां
दूर्वा घास
रंगोली के रंग
रोली और हल्दी
मिट्टी का दीपक
छोटी लकड़ी या सजावटी सामग्री
भगवान श्रीकृष्ण की छोटी प्रतिमा या तस्वीर
गौमाता की पूजा की सामग्री
रोली और हल्दी
फूलों की माला
गुड़
हरा चारा
केला और मौसमी फल
स्वच्छ जल
अक्षत
गोवर्धन पूजा 2026
गोवर्धन पूजा में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उसकी पूजा करना, भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाना और गौमाता की सेवा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि गोवर्धन महाराज की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। साथ ही सभी ग्रह-नक्षत्रों के अशुभ प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है। इसलिए पूजा से पहले सभी जरूरी सामग्री जुटा लें, ताकि पूजा के समय किसी चीज की कमी ना रहे।
Trending
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- दिवाली के बाद जहरीली हुई रायपुर की हवा: देर रात AQI पहुंचा 1500 के पार, सुबह भी ‘अस्वास्थ्यकर’ श्रेणी में
- गोवर्धन महाराज की पूजा में इन चीजों की पड़ेगी जरूरत, आज ही बाजार से मंगवा लें पूरा सामान, नोट करें पूजन सामग्री लिस्ट
- तीसरे ODI से पहले न्यूजीलैंड को 440 वोल्ट का झटका, 2 गेंदबाज हुए बाहर
- संडे को बॉक्स ऑफिस की किंग बनी ‘रामायण’, ‘सीन’ का भी चला जादू, जानें- ‘जेलर 2’ का कलेक्शन
- दीपावली के बाद तेजी से बढ़ती हैं ये बीमारियां, ऐसे रखें अपना ध्यान
- दीपावली पर मुख्यमंत्री साय ने परिवार, स्थानीय नागरिकों और कर्मचारियों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया त्योहार
- दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, टीला एनीकट के पास नदी में कार गिरने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत


