खबर वर्ल्ड न्यूज-अभनपुर। दीपावली का त्योहार मनाने अपनों के बीच अपने गांव लौट रहा परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। अभनपुर के टीला एनीकट के पास रविवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, रायपुर के लक्ष्मीनगर निवासी शीतल साहू (44 वर्ष) अपनी पत्नी भारती साहू, बेटे और बेटी के साथ दीपावली मनाने गरियाबंद के पसौद जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 1 बजे वह टीला एनीकट के पास पहुंची। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे नदी में जा गिरी।
हादसे में शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू और दोनों बच्चों की जान चली गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। नदी से सभी के शवों को बाहर निकाला गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
गोबरा नवापारा पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरने की बात सामने आई है। हालांकि, वाहन चालक का नियंत्रण कैसे बिगड़ा? इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही हादसे की परिस्थितियों का पता लगा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Trending
- दीपावली पर मुख्यमंत्री साय ने परिवार, स्थानीय नागरिकों और कर्मचारियों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया त्योहार
- दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, टीला एनीकट के पास नदी में कार गिरने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत
- छत्तीसगढ़ में कंपकंपाती ठंड की दस्तक: अंबिकापुर में पारा 12.9°C पहुंचा, अगले 48 घंटों में और गिरेगा तापमान
- आज नहीं रहेगी सरकारी दफ्तरों में छुट्टी
- मुख्यमंत्री साय का आज रायगढ़ दौरा…
- दीपावली पर रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में ओपीडी सेवाएं दो दिन बंद: 10 नवंबर से फिर शुरू होगी नियमित व्यवस्था, इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चालू
- बस्तर में ऐतिहासिक दीपावली: पीएम मोदी के दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय ने की सराहना, कहा– हिंसा के अंधकार से निकलकर विकास के उजाले की ओर बढ़ रहा बस्तर
- दिवाली के बाद छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंडक: रायपुर में पारा 19°C पहुँचा, उत्तरी जिलों में 10°C तक गिरा तापमान


