नई दिल्ली। संडे, 8 नवंबर को दिवाली के दिन भी सिनेमाघर दर्शकों से गुलजार रहे।इसी के साथ सभी फिल्मों की कमाई में भी तेजी देखी गई।वैसे रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ ने ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की है।यहां ‘जेलर 2’ से लेकर ‘सीन’ तक बाकी सभी फिल्मों का कलेक्शन जान सकते हैं।
‘रामायण’ की संडे की कितनी रही कमाई?
‘रामायण’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम मची हुई है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 64.80 करोड़ कमाए थे। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 48.05 करोड़ रहा। तीसरे दिन इस फिल्म ने 69.80 करोड़ की कमाई की।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को 56.15 करोड़ का कलेक्शन किया.
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 4 दिनों की नेट कमाई अब 238.85 करोड़ रुपये हो गई है।
‘सीन’ ने संडे को कितना किया कलेक्शन?
सूर्या की ‘सीन’ भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल का परफॉर्म कर रही है। इस फिल्म ने 19.15 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोला था। वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने कमाई में तेजी दिखाते हुए 20.25 करोड़ कमाए.
अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सीन’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 23.25 करोड़ का कलेक्शन किया है.
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में तीन दिनों की नेट कमाई अब 62.75 करोड़ रुपये हो गई है।
‘मूकुथी अम्मन 2’ की कितनी रही संडे की कमाई?
नयनतारा स्टारर ‘मूकुथी अम्मन 2’ को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 1.88 करोड़ रुपये कमाए थे। वही दूसरा दिन फिल्म का कलेक्शन 2.45 करोड़ रुपये रहा
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के तीसरे दिन ‘मूकुथी अम्मन 2’ ने 4.60 करोड़ रुपये कमाए.
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में तीन दिनों की नेट कमाई अब 8.93 करोड़ रुपये हो गई है।
‘जेलर 2’ ने चौथे संडे कितनी की कमाई?
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में चौथे वीकेंड फिर तेजी देखने को मिली। दरअसल इस फिल्म को दिवाली की छुट्टियों का फायदा हुआ है। इसी के साथ इसने चौथे शनिवार को 1 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं संडे, 8 नवंबर को इसके कलेक्शन में और तेजी देखी गई.
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के चौथे संडे यानी 26वें दिन 1.35 करोड़ की कमाई की है.
इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 25 दिनों का नेट कलेक्शन अब 470.40 करोड़ रुपये हो गया है।
Trending
- गोवर्धन महाराज की पूजा में इन चीजों की पड़ेगी जरूरत, आज ही बाजार से मंगवा लें पूरा सामान, नोट करें पूजन सामग्री लिस्ट
- तीसरे ODI से पहले न्यूजीलैंड को 440 वोल्ट का झटका, 2 गेंदबाज हुए बाहर
- संडे को बॉक्स ऑफिस की किंग बनी ‘रामायण’, ‘सीन’ का भी चला जादू, जानें- ‘जेलर 2’ का कलेक्शन
- दीपावली के बाद तेजी से बढ़ती हैं ये बीमारियां, ऐसे रखें अपना ध्यान
- दीपावली पर मुख्यमंत्री साय ने परिवार, स्थानीय नागरिकों और कर्मचारियों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया त्योहार
- दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, टीला एनीकट के पास नदी में कार गिरने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत
- छत्तीसगढ़ में कंपकंपाती ठंड की दस्तक: अंबिकापुर में पारा 12.9°C पहुंचा, अगले 48 घंटों में और गिरेगा तापमान
- आज नहीं रहेगी सरकारी दफ्तरों में छुट्टी


